कलेक्टर दर पर स्वीकृत पद पर कार्यरत 157 कर्मचारियों का वेतन निर्धारण आदेश की उड़ी धज्जियाँ

Please share

खल्लारी / आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कनक चक्रधारी ने बताया कि आदिम जाति कल्याण विभाग महासमुंद में कलेक्टर दर पर स्वीकृत पद पर कार्यरत 157 कर्मचारियों का वेतन निर्धारण आदेश दिनांक 24 फरवरी 2022 को किया गया था। किंतु आज 9 माह बीत जाने के पश्चात भी नियमित वेतनमान पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिस कारण से सभी कर्मचारियों को अपने परिवार के पालन पोषण करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि आदिम जाति कल्याण विभाग महासमुंद सहायक आयुक्त और कलेक्टर से कई बार मौखिक रूप से और पत्र के माध्यम से भी निवेदन किया गया। जिसमें कर्मचारियों को अब तक आश्वासन ही के मिला है। महासमुंद आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कनक चक्रधारी ने आगे यह भी बताया कि 17 अक्टूबर 2022 को आयुक्त कार्यालय का घेराव भी किया मगर यहां भी आश्वाशन ही मिला। वहीं मजबूर होकर संघ ने आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ 30183 के तरफ से 15 नवम्बर 2022 को ज्ञापन दिया गया है। जिसमे 25 नवम्बर 2022 तक नियमित वेतनमान में वेतन भुगतान नहीं किया जाता है तो 28 नवम्बर 2022 से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जाना है।

Leave a Comment