महासमुंद।कोडार गार्डन वन चेतना केंद्र में दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ पं. क्र. 548 जिला महासमुंद का बैठक आहुत किया गया।सभी दैनिक वेतन भोगीयों सरकार के सुस्ती के प्रति चिंता जताया।वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपने जन घोषणा पत्र में दैनिक वेतन भोगी का नियमितीकरण करने संबंधी वादा किया है। किन्तु चार साल बित जाने के बाद भी नियमितीकरण के संबंध में आज तक किसी प्रकार कार्यवाही नही किया गया है।नियमितीकरण करने हेतु समिती गठित कर आदेश जारी किया गया था। किन्तु आज दिवस तक निर्णय नही लिया गया है। मंत्रीयों के पास जाने पर समिती बना दिया गया है। करके टालने का काम कर रहा है। सामान्य प्रशासन विभाग में संघ के पदाधिकारीयों ने मिलकर जानकारी लिया तो पता चला कि, दो बार समिती बन चुकी है किन्तु समिती के द्वारा आज तक किसी भी प्रकार कि चर्चा नही हुआ है। आये दिन सेवानिवृत्त हुए अधिकारी, कर्मचारीयों को भारी तदात में वन विभाग समान्य/छ. ग. राज्य लघुवनोपज संघ/छ. ग. राज्य वन विकास निगम में कार्य उपलब्ध कराया गया है जो कि न्याय संगत नही है, मंत्री एवं बड़े अधिकारी अपने चहेतो को पुन:संविदा में रखकर कार्य करा रहा है, उक्त सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारीको पेंशन का भुगतान अलग तथा संविदा के रूप में प्रतिमाह वेतन भुगतान दे रहा है। सारे बजट को उन्ही के लिये खपत कर दिया जा रहा है और इधर दैनिक वेतन भोगी को वेतन देने के लिये बजट नही है बोला जा रहा है। छ. ग. सरकार दैनिक वेतन भोगियों के भविष्य के साथ निश्चित निर्णय लेने का कष्ट इसी माह जनवरी में करें।नहीं तो निमितिकरण के माँग को लेकर फरवरी में उग्र आंदोलन प्रदेश स्तर पर किया जाएगा।इस मौके पर प्रमुख रूप से वनविकास निगम अध्यक्ष जनक लाल साहू, उपाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष पूनमचंद साहू, सचिव डिहू साहू सहसचिव संदीप पांडेय, मीडिया प्रभारी लक्ष्मीनारायन साहू, कार्यकारणी सदस्य गोविन्द प्रसाद कुर्रे, उत्तम पटेल, जितेंद्र भारती, धनीराम गुंजारी, अर्जुन धुव, लीलाराम यादव ,दीनदयाल यादव, अर्जुन दशरत यादव सहित दैनिक वेतन भोगी उपस्थित रहें।उक्त जानकारी दैवेभो बिरकोनी निवासी अध्यक्ष जनकलाल साहू ने दी।
![](https://margin.news/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0029-1024x713.jpg)