उपमुख्यमंत्री को मोती साहू ने अयोध्या में विराजमान श्रीरामलला का तैलचित्र किया भेंट

Please share


महासमुंद। छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साहू का आगमन वरिष्ठ भाजपा नेता मोती साहू के निज निवास पर आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
अरुण साहू का पारंपरिक छत्तीसगढ़ी रीति-रिवाजों के अनुसार ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं आतिशबाज़ी के बीच भव्य स्वागत किया गया।
स्वागत की विशेष झलक तब देखने को मिली जब मोती साहू की धर्मपत्नी एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती गोपा मोती साहू, उनकी सुपुत्री डॉ. प्रीति साहू तथा नातिन जाव्या साहू ने माननीय उपमुख्यमंत्री का आरती एवं फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। यह दृश्य पूर्णतः पारिवारिक गरिमा एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रहा था।
इस अवसर पर मोती साहू ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह स्वरूप अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलला का तैलचित्र भेंट किया, जिसे उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया और इसे “आस्था, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक” बताया।
मोती साहू , जिनका वर्षों से संगठन में समर्पण, जनसेवा एवं सामाजिक सद्भाव के लिए किया गया कार्य अत्यंत प्रशंसनीय और अनुकरणीय है,
छत्तीसगढ़ राज्य तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष जितेन्द्र साहू भी इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में परंपरागत कारीगरों और ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष बलराम कांत साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती सवित्री उत्तम निर्मलकर, पार्षद रामशरण निर्मलकर, भुवनेश्वर साहू, श्रीमती भारती टंडन, खैरघिट्टी के सरपंच कुंजराम चेलक, कृपाशंकर दीवान, धनीराम साहू, रेखू साहू, श्रीमती राधाबाई, श्रीमती गिरिजा दास सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। सभी उपस्थितजनों ने उपमुख्यमंत्री अरुण साहू, मोती साहू एवं उनके परिवार, साथ ही जितेन्द्र साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।उपमुख्यमंत्री को मोती साहू ने अयोध्या में विराजमान श्रीरामलला का तैलचित्र किया भेंट
था नातिन जाव्या साहू ने उपमुख्यमंत्री का आरती एवं फूल-मालाओं से आत्मीय अभिनंदन किया। यह दृश्य पूर्णतः पारिवारिक गरिमा एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत कर रहा था।
इस अवसर पर मोती साहू ने उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह स्वरूप अयोध्या में विराजमान भगवान श्रीरामलला का तैलचित्र भेंट किया, जिसे उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया और इसे “आस्था, संस्कृति और भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक” बताया।

Leave a Comment