महासमुंद। भारत जोड़ों यात्रा की तैयारी को लेकर नगर पालिका के सभाकक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने युवा कार्यकर्ताओं की एक बैठक ली। 13 नवंबर 2022 को नगर में भारत जोड़ों यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में सभी समाज प्रमुखों, स्वतंत्रता सेनानी, चेंबर ऑफ कॉमर्स, कर्मचारी संगठन, शिक्षाकर्मी, अधिवक्ता संघ, मुक्ति धाम सेवा समिति, मण्डी के हेमाल रेजा संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
भारत जोड़ों यात्रा को लेकर मंगलवार को हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने युवाओं से रायशुमारी की, और यात्रा को लेकर सुझाव भी मांगे। नपाध्यक्ष श्रीमती महिलांग ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि, भारत जोड़ों यात्रा 13 नवंबर 2022 की सुबह 10 बजे हाई स्कूल मैदान से निकलेगी। जो शास्त्री चौक से होते हुए गांधी चौक के बाद अंबेडकर चौक में एक सभा होगी। साथ ही इस मौके पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख तथा ईसाई समाज प्रमुखों का इस दौरान सम्मान किया जाएगा। बाद नयापारा शिव चौक, दलदली रोड, गुरुद्वारा होते हुए नेहरू चौक से हाई स्कूल मैदान