महासमुंद/ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, महासमुंद प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी से संगठन के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डाॅ. रश्मि चन्द्राकर के निर्देशों का पालन करते हुये छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव के मार्गदर्शन व सहमति से छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौव्लेश्वर चंद्राकर की अनुशंसा पर जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष तीकेश्वर (दारा) साहू के अनुमोदन और कांग्रेस संगठन के विशेष सहयोग से ग्राम बम्हनसरा निवासी गिरवर साहू को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ कोमाखान से ब्लाॅक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इनके नियुक्त पर कोमाखान ब्लाॅक संहित खल्लारी विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों ने बधाई प्रेषित करते हुये हर्ष व्यक्त किया है।
![](https://margin.news/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230415-WA0013-748x1024.jpg)