![](https://margin.news/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221128-WA0136-1024x577.jpg)
![](https://margin.news/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221128-WA0132-577x1024.jpg)
महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप गौ माता के चारा उपलब्ध हो इसके लिए किसानों को जागरूकता व अपील के लिए कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधियों ने पैरा दान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने नगर पालिका के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा गोठानों में गौ माता के लिए चारा एकत्रित करने गांव गांव भ्रमण करने वाले पैरा दान रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस मौके पर कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि, धान कटाई के बाद बचे अवशेष पराली को न जलाएं बल्कि उस पराली को गोठानों में दान करें। जिससे गोठानों में गौ माता के चारे की व्यवस्था हो सके। उन्होंने कहा कि, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा जनपद पंचायत और सहायक संचालक कृषि के अधिनस्थ प्रत्येक ब्लाक में बेलर मशीन की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से पैरा एकत्रित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, गांवों में पशुधन के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गोठान बानाएं गए हैं। नपा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने कहा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है पैरा दान। उन्होंने कहा है कि खेत खलिहानों में बचे पैरा दान करने किसानों को प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिनके पास पैरा है और पहुंचाने की व्यवस्था नही ऐसे किसानों से हमारे द्वारा पैरा एकत्रित किया जाएगा। बता दें कि, रथ प्रतिदिन 8 से 10 गांव का भ्रमण करेंगे । इस अवसर पर
जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, मंड़ी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सरपंच संघ अध्यक्ष विरेन्द्र चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, पार्षद अमन चंद्राकर, निखिलकांत साहू, राजेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति अमर चंद्राकर, देवेन्द्र चंद्राकर, गोविंद चंद्राकर, राजेन्द्र कौशिक, कपिल साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष तिवारी, ममता बग्गा, प्रेमशीला बघेल, राखी सिंह, सहित पालिका कर्मचारी उपस्थित थे।