नीट परीक्षा में बिरकोनी की यकृति यादव ने आल इंडिया लेवल में हासिल किया 50 वाँ रैंक

दिलीप साहू
महासमुंद।मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में यकृति यादव ने अपना परचम पहले प्रयास में ही लहराया है।ग्राम बिरकोनी निवासी यकृति यादव ने नीट परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।उन्होंने 720 में 675 अंक प्राप्त किया है।यकृति यादव को आल इंडिया रैंक में 50 वाँ स्थान मिला है।यकृति के पिता पवन यादव डॉक्टर हैं। मां नूतन यादव गृहणी हैं।यकृति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा वेडनर और विकोन स्कूल रायपुर से प्रारम्भ किया।इसके बाद नीट की तैयारी अपने मम्मी पापा के साथ घर मे ही पूरा किया।उन्होंने अनुशासित दिनचर्या अपनाई और मॉक टेस्ट का नियमित अभ्यास किया।यकृति ने नीट के तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाई।उन्होंने पुराने प्रश्नपत्रों का अभ्यास किया।उन्होंने कहा, कड़ी मेहनत ने सफलता दिलाई है। रोजाना 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर रही थी।यकृति का लक्ष्य संवेदनशील डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है।उनकी इस उपलब्धि पर परिवार व गाँव मे खुशी का माहौल है।इस सफलता पर जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment