खल्लारी की देविका बघेल बनी महिला कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष

Please share


खल्लारी/ महिला कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर ने कांग्रेस संगठन के विशेष सहयोग व मार्गदर्शन से महासमुंद जिले में अपने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिस जिला की कार्यकारिणी में कांग्रेस साहित्यिक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला सचिव एवं विद्यालय विकास व प्रबंधन समिति के सदस्य व राजीव युवा मितान क्लब खल्लारी के सचिव देविका बघेल (खल्लारी) को महासमुंद महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर खल्लारी के देविका बघेल ने छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, महासमुंद कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डाॅ.रश्मि चन्द्राकर, छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, महिला कांग्रेस के महासमुंद जिलाध्यक्ष सुश्री दुर्गा सागर, बागबाहरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री तारेश साहू संहित कांग्रेस संगठन के सभी पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त करते हुये आगे उन्होंने कहा की मुझे संगठन के माध्यम से जिले में जो जिम्मेदारी मिली है। उस जिम्मेदारी में कांग्रेस संगठन के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत करने और सभी वर्गो के लोगों का सम्मान का ख्याल किया जायेगा। वहीं अपने अपने क्षेत्रों में बुथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर काम करते हुये, प्रदेश में कांग्रेस सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितैसी योजनाओं को प्रत्यक्ष रूप से सभी वर्गों तक पहुंचाने और योजनाओं का लोगों को लाभ दिलाने में सहभागिता रहेगी और अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस से जोड़ा जायेगा।

Leave a Comment