शहर के दो वार्डों की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

Please share


महासमुंद। शहर के दो वार्डों की महिलाओं ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है।
आज शुक्रवार की सुबह वार्ड 23 व 24 की महिलाएं आईटी सेल महासमुन्द के महामंत्री रवि सिंह ठाकुर के नेतृत्व में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया। जिसमें भारती साहू, गीता साहू, लता साहू, अंजलि साहू, रानी साहू, कौशिल्या राजपुत, रजनी जलछत्री, सीमा प्रजापति, प्रमिला ध्रुव, मोहिनी नायक, पायल साहू, पार्वती साहू, सलीम खान, शेखर साहू, सुजीत ठाकुर, जामुन बाई, कृष्णा बाई, देवकी बाई, ममता, दिलेश्वरी, सानो बाई, कुसुम, ललिता, ज्योति, उर्मिला, कुमारी बाई, रूपा, सोना, भोजबाई, राकेश, सोनू, सलीम, दिनेश प्रजापति, लक्की प्रजापति, संदीप मानिकपुरी शामिल हैं।

मालीडीह में धान खरीदी केंद्र की सौगात
संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से ग्राम पंचायत मालीडीह में नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिली है। गौरतलब है कि किसानों द्वारा ग्राम मालीडीह में धान खरीदी केंद्र प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके आज शुक्रवार को किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम मालीडीह में खरीफ विपणन वर्ष 2022-2023 एवं आगामी खरीफ विपणन वर्षों के लिए नवीन धान खरीदी केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। नवीन धान खरीदी केंद्र की सौगात मिलने पर किसानों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

Leave a Comment