![](https://margin.news/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221027-WA0019-1024x770.jpg)
महासमुंद।ग्राम साराडीह में गोवर्धन पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई गईं। शाम को विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।ग्राम के कुल देवी देवता में अन्नकूट का वितरण किया गया।बुधवार को गोवर्धन पर्व पर श्रद्धालुओं ने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान की आकृति बनाई।दोपहर को घरों में पकवान बनाकर गोवंश को भोजन कराया।घरों में गोवर्धन भगवान की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामना की। वहीं पर्व के चलते घरों में चहल-पहल रही।नन्दीश्वर में साजसज्जा की आकर्षक रौनक रही।शाम को पारम्परिक नृत्य के साथ युवा व जनप्रतिनिधियों ने डंडा लेकर राऊत नृत्य में हिस्सा लिया।भाईचारा सध्दभावना का संदेश दिया गया।देर रात तक फाटकों के साथ आतिशबाजी भी की गई।ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा।इस अवसर पर सरपंच साजन यादव, संतोषी सुरेश कुर्रे, सूरज गायकवाड,युवा संगठन प्रमुख दीपक चौहान के साथ संगठन के साथी नरेन्द्र चंद्राकर,डोमन चंद्राकर,जितेंद्र चौहान,राजाराम साहू ,हेमराज साहू,अनिल चौहान,सुनील चौहान,भूपेन्द्र चंद्राकर,पंकज चंद्राकर नागेश साहू,मोहन साहू,लखन साहू , पुरुषोत्तम चौहान,अरखु यादव , मानसिंग चंद्राकर,जागेश्वर साहू सहित ग्रामीण उपस्थित थे।